आदिल अहमद/ शादाब अहमद
कानपुर। विगत दिनों कानपुर नगर में हुई व्यापारी के साथ टप्पेबाजी की घटना के मद्देनज़र दर्ज अपराध संख्या 10/19 और 11/19 अंतर्गत धारा 379/420/411 के खुलासे हेतु कानपुर एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिये टीम का गठन कर खुलासे का निर्देश जारी किया था। टप्पेबाजी के इस अज्ञात अपराधियों के धर पकड़ के लिये पुलिस की टीम थाना रेल बाज़ार प्रभारी मनोज रघुवंशी, सर्विसलांस सेल के अश्वनी पाण्डेय, थानाध्यक्ष अनवरगंज मंसूर अहमद आदि के नेतृत्व में बनाई गई थी।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम सुनसान रोड पर जा रही गाडियों के शीशो पर गुलेल से हमला करके उसका शीशा तोड़ देते है। अथवा खडी गाडियों में भी माल के चोरी के लिये उसका शीशा गुलेल से तोड़ कर माल लेकर रफूचक्कर हो जाते है। आज किसी अन्य शिकार की तलाश में हम लोग खड़े थे कि आप लोगो ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी में पुलिस टीम की तरफ से थाना प्रभारी रेल बाज़ार मनोज रघुवंशी, सर्विसलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष बिठुर अनुराग सिंह, थानाध्यक्ष मूलगंज मुकेश कुमार सोलंकी, थानाध्यक्ष शिवराजपुर प्रदीप यादव, थाना प्रभारी अनवरगंज मंसूर अहमद, उप निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, बीट लाटूश रोड चौकी प्रभारी रामाशाकर पाल और उनकी टीम थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…