पीड़ित उपभोक्ता
आदिल अहमद/रिजवान अंसारी
कन्नौज. उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग अपनी कारस्तानियो के लिये शोहरत की उचाई छूता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता को भेजा गया बिल देखते ही देखते देश भर में चर्चा का विषय बन गया। मामला ही कुछ ऐसा था कि जिसने देखा या सुना उसके होश उड़ गए। कन्नौज जिले में विद्युत विभाग ने बजरिया शेखाना निवासी विद्युत उपभोक्ता को एक महीने का 23 करोड़ रुपये का बिल भेज दिया। बिल देखने के बाद उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस संबंध में उपभोक्ता ने विद्युत विभाग से संपर्क किया तो उनका कहना था कि कंप्यूटर की फाल्ट से इतना बिल पहुंचा है।
बजरिया शेखाना निवासी अब्दुल वाजिद का पुलिस लाइन रोड पर प्रतिष्ठान है। वह हर महीने बिजली का बिल अदा करते हैं। दिसंबर महीने के बिल में उनका बकाया 23 करोड़ रुपये दिखा दिया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग से संपर्क किया तो उसका कहना था कि गलती से वह बिल पहुंच गया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना कि गलत फीडिंग से यह बिल पहुंचा है। उपभोक्ता को बुलाकर ठीक करा दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…