तब्जिल अहमद
कौशाम्बी के शेषा गांव के बाहर एक बाग़ में 17 वर्षीय युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली है| स्थानीय ग्रामीणों जब सुबह में अपने खेतो की तरफ गए तो लाश मिलने की जानकारी मिली| सूचना पर पहुंची करारी थाने की पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतार कर अपनी कस्टडी में ले लिया है|
पुलिस ने युवक की शिनाख्त थाम्भा अलावलपुर के मुंगी लाल के बेटे राम करन के रूप में की है | पुलिस की सूचना पर पहुंचे राम करन के पिता मुंगी लाल ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा इंटरमीडिएट का छात्र था वह पढाई में होनहार था पिछले कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था| देर शाम से वह घर से लापता था आज सुबह पुलिस ने उन्हें लाश मिलने की सूचना दी है| करारी में पेड़ से इंटरमीडिएट की छात्र की लाश मिलने के मामले पर कौशाम्बी पुलिस के एडिशनल एसपी अशोक कुमार के मुताबिक करारी के शेषा गांव में मिली राम करन के परिवार वालो ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है| पुलिस ने लाश को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है | पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…