फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी – कोतवाली क्षेत्र के गन्ने खेत में नाबालिक किशोरी का 21 दिन बाद अर्धनग्न शव बरामद हुआ था।पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 21 दिन बाद नाबालिक किशोरी का शव अतराज सिंह के गन्ने के खेत में बरामद हुआ था।
अपहरण का मुकदमा 21 दिन पूर्व में मोहम्मदी कोतवाली में दर्ज कराया गया था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर में एक किशोरी का अपहरण 11 दिसंबर को हुआ था। 12 दिसंबर को किशोरी के पिता ने कोतवाली मोहम्मदी में छोटे सिंह व ज्ञानेंद्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के लिए पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली बैठाए रखा लेकिन कोई भी सफलता हासिल न हुई।
शिव प्रताप की पुत्री का शव 21 दिन बाद अतराज सिंह के खेत में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद क्षेत्र में कोहराम सा मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय द्वारा गठित की गई टीम में कोतवाली निरीक्षक डीके सिंह कस्बा इंचार्ज जे.पी. यादव, श्याम सिंह, गौरव, राहुल गिरी ने मुखबिर की सूचना पर बरेचा गुरुद्वारा के निकट अभियुक्त को सुबह 6:30 बजे पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…