फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। पुलिस चौकी ढखेरवा से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक सोने की दुकान का शटर तोड़ कर 12 हजार की नगदी संग करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। धौरहरा कोतवाली के गांव मल्लबेहड़ निवासी सच्चिदानंद सोनी ने बताया कि वह रोज की भांति वह सोमवार को दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार को कस्बा निवासी गोलू सिंह अपने घर के बार टहल रहा था। उसने दुकान में लगे शटर के ताले टूटे हुए देखकर सच्चिदानंद को फोन किया।
सच्चिदानंद ने आकर देखा तो दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और एलीडी गायब थी। इसके अलावा 20 जोड़ी चांदी की पायल, दो तोला सोना, तीन सौ ग्राम चांदी के ब्रासलेट, 150 ग्राम अन्य चांदी का अन्य सामान और लाकर में रखे 12 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने सुबह चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…