Categories: Crime

हर्ष फायरिंग में मासूम घायल

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी यूपी में हर्ष फायरिंग के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं ।ताजा मामला लखीमपुर खीरी से जुड़ा है। यहां सदर कोतवाली इलाके में गोला रोड स्थित सिंघल पैलेस में बारातियों द्वारा की जा रही हर्ष फायरिंग से गोली लगने से एक 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है इसके अलावा चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। दरअसल मुस्लिम बिरादरी की गोला कस्बे से लखीमपुर शहर बारात आई थी। सिंघल पैलेस में दोपहर निकाह के दौरान बारात में शामिल कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे।

इसी दौरान बंदूक से निकली एक गोली फैज नामक बच्चे के पैर में जा घुसी। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और  लहूलुहान अवस्था मे बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि यूपी में हर्ष फायरिंग के मामले कब  थमेंगे ?

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts