Categories: Politics

सपा बसपा गठबंधन से मानसिक संतुलन खो चुकी है भाजपा नेता, मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करवाना चाहिये – सतीश चन्द्र मिश्रा

कंचन रघुवंशी

लखनऊ/ भाजपा विधायक साधना सिंह के विवादित बयान पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पलटवार करते हुवे कहा है कि  उन्होंने हमारी पार्टी की मुखिया के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। लगता है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी के नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। लिहाजा, उन्हें आगरा और बरेली के मानसिक अस्पतालों में भर्ती होना चाहिए।

बताते चले कि एक कार्यक्रम में बोलते हुए साधना सिंह ने मायावती पर बहुत कुछ विवादित व अभद्र बातें कह गईं। उन्होंने मायावती को किन्नर से भी बदतर बताते हुए कहा कि वह न महिला हैं और न पुरुष। गेस्ट हाउस कांड का हवाला देते हुए कहा कि चीरहरण होने के बाद भी वह गठबंधन कर रहीं हैं। जबकि बीजेपी के नेताओं ने ही उनका मान-सम्मान बचाया था।

pnn24.in

Recent Posts