संजय ठाकुर
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से छह मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक दंपति ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। शेष पत्रावलियों में बैठक की अगली तिथि 20 जनवरी 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से साधना और अरविंद के मामले में पक्षकारो की सहमति से सुलह हो गया। वही रागिनी सिंह और शिवम के मामले में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई। तथा फातिमा और सुफियान,हुस्नआरा और अबुबकर,मधुबाला और वृजेश गुप्ता, मुन्नी और खजामुद्दीन के मामले में पक्षकारो के लगातार अनुपस्थिति के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान रूकमणि देवी और रविशंकर , मीना और संजीत,पुष्पा और लालबचन, फरजाना और अब्दुल रहीम के मामले में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुए तथा शेष मामलो में किसी पक्षकार के उपस्थित न होने के चलते उनकी पत्रावलियों में 20 जनवरी 2019 की तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरशद, डा.एम ए खान, अर्चना उपाध्याय, आरक्षीगण पुष्पा गुप्ता और प्रियंका सिंह ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…