मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित बी पी एस पब्लिक स्कूल का दशम् वार्षिकोत्सव सामारोह मनीष सिंह समाजवादी युवजन सभा के महासचिव मनीष सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार सिंह अनजान व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए अतुल कुमार सिंह अनजान ने कहा कि आज के दौर में जब शिक्षा प्रणाली एवं ब्यवस्था बाजारीकरण के क्रूर दौर से गुजर रही है।
हम जिसका ख्वाब सजाए हैं वो सुर्ख़ सबेरा आयेगा गीत के माध्यम से शायर सलमान घोसवी व डा. बसर ने पूरे वातावरण को तालियों से गुजने पर मजबूर कर दिया ।विद्यालय की मेनिका चौहान, गीता ने सरस्वती बंदना की मनमोहन प्रस्तुति की। दिन है आजादी वाला गीत से सुप्रिया मौर्य ने खूब वाहवाही बटोरी। वही प्रिया व सुप्रिया ने नारी की इज्जत गीत के माध्यम से नारी समाज पर हो रहे अत्याचार पर जमकर प्रहार किया। बी पी एस उपवन के फूल है हमे खुश्बू फैलाना है गीत सुनाकर विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर गुफरान अहमद, शेख हिसामुद्दीन, मनोज सिंह,डा नासिर अहमद, अजय गुप्त आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…