कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) चार जुलाई को बिलरियागंज थाना अंतर्गत भगतपुर आजमगढ़ गई एक बारात से वापस लौट रहे एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर चल दिए। जीयनपुर चौराहे के पास पहुचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। एक घायल होकर कोमा में था। जिसकी शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ तोड़ दिया।
कोपागंज थाना अंतर्गत के अदरी नगर पंचायत स्टेशन रोड़ वर्ड नंबर चार से भीम प्रसाद मोदनवाल के लड़के की बारात चार जुलाई को बिलरियागंज भगतपुर आजमगढ़ गांव में गई थी। वहा से वे देर रात वापस गांव की ओर चल पड़े। जब जीयनपुर चौराहे के पास पहुचे तब दोहरीघाट की तरफ से तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे दो युवक की मौत मौके पर हो गई थी। अदरी नगर पंचायत वार्ड नंबर चार निवासी अजीत बर्नवाल पुत्र जयप्रकाश बर्नवाल 23 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज वराणसी ट्राम सेन्टर में चल रहा था। उपचाराधीन अजीत वर्नवाल ने शनिवार की दोपहर को दम तोड़ दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…