आदिल अहमद
नई दिल्ली: मोदी सरकार पर लगातार हमलावार बीजेपी के बागी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से रिपोर्टर ने जब उनसे देश के अगले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सबसे करीबी वो खुद हैं। उनके कहने का तात्पर्य यह लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद हेतु उन्होंने खुद की दावेदारी प्रस्तुत कर दिया है।
दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक सम्मेलन में यशवंत सिन्हा से जब पूछा गया कि देश के लिए शायद सबसे बड़ी चुनौती सालाना 1.2 करोड़ नौकरियां देने की है और इसे कैसे अमल में लाया जा सकता है? आपकी नजर में कौन प्रधानमंत्री यह कर सकता है? इस पर पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘इतना सारा काम करना है कि अगर कोई करे तो 1.2 करोड़ नहीं, बल्कि हम सालाना 2 से 3 करोड़ नौकरियां निकाल सकते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हम ऐसा कर नहीं रहे हैं। इसके लिए किसी ऐसे शख्स को ढूंढना होगा जो यह काम कर सके।
जब उनसे पूछा गया कि वह शख्स कौन है? तो उन्होंने कहा, ‘मेरे जहन में तो कोई नहीं है। फिर उनसे पूछा गया सबसे नजदीक है? इस पर उन्होंने कहा कि सबसे नजदीक तो मैं खुद हूं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि हाल ही में उनके नाम को लेकर कुछ चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन गडकरी के लिए कोई उम्मीद नहीं है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पार्टी पर पकड़ को जनता हूं। यहां तक की आगामी चुनाव में 200 से कम सीटें आने के बावजूद वे नेतृत्व से नहीं हटेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…