अनिला आज़मी
अमेठी. अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सपा-बसपा गठबंधन से हमको कोई दिक्कत नही है। हमें आगे जहां भी जरूरत होगी, ज़रूरत महसूस हुई तो हम साथ आने को तैयार हैं। उक्त वक्तव्य राहुल गांधी ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। राहुल गांधी ने अमेठी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलना चाहते हैं। मैं मायावती जी और अखिलेश जी का आदर करता हूं। हम तीनों का लक्ष्य एक है। हमारी इन दोनों से कोई दुश्मनी नहीं है। हम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे इस फैसले से यूपी में नई तरह की राजनीति आएगी और इससे यूपी में नया उत्साह देखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम मायावती जी और अखिलेश जी के साथ कहीं भी सहयोग करने को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी की जगह बनाने का काम हमारा है। मुझे खुशी है कि मेरी बहन जो बहुत कर्मठ है कि वह अब वह मेरे साथ काम करेंगी। ज्योतिरादित्य भी बहुत डायनेमिक नेता है। यूपी के युवाओं से अनुरोध है कि आपने बीजेपी के पीछे अपना समय खराब किया है। उन्होंने कहा कि हमारे फैसले से भाजपा घबराई हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…