करिश्मा अग्रवाल/निलोफर बानो
नई दिल्ली: राखी सावंत अपने तीखे व्यंग्य और बिंदास कारनामों की वजह से पहचानी जाती है। कुछ दिन पहले राखी सावंत कुश्ती के रिंग में घुस गई थीं, जहां एक पहलवान ने उनकी जमकर पिटाई की और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली में दिया था और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। इस पर राखी सावंत ने अपनी शादी में आने का निमंत्रण भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को दे डाला था। इस तरह राखी सावंत का हर काम कुछ हटकर ही होता है।
देखे राखी सामंत का वीडियो
इस बार राखी सामंत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जोर का धमाका किया है। टैक्स की बढ़ती मार और ब्यूटी का राखी सावंत ने जोरदार कॉम्बिनेशन दिखाया है, और गाय को भी इसमें शामिल किया है।
राखी सावंत ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया डाला है जिसको जमकर वायरल किया जा रहा है। जिसमें वे चेहरे पर फेसपैक लगाए हुए हैं और बहुत ही दिलचस्प बातें भी कर रही हैं। राखी सावंत बता रही हैं कि इस फेसपैक से टैक्स की टेंशन से भी बचा जा सकता है। वीडियो में वह बताती हैं कि उनके डॉक्टर दोस्त ने ये फेसपैक लगाया है। राखी सावंत उससे पूछती है कि ये किसके गोबर का फेसपैक है। तो वह बताता है कि ये गाय के गोबर का है। इस तरह राखी सावंत इस फेसपैक की महिमा बताने लगती हैं और कहती हैं कि टैक्स से जुड़ी किसी भी तरह की टेंशन को दूर भगाने के लिए काफी कारगर है। राखी सावंत बताती हैं कि टैक्स की उन्हें बहुत टेंशन थी, जिस वजह से ही उन्होंने इस फेसपैक का इस्तेमाल किया है ताकि तनाव को दूर किया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…