निलोफर बानो
बलिया. यूपी में प्रियंका को पूर्वी यूपी की कमान सौंपने के फैसले के बाद लगता है सबसे ज्यादा चिंता भाजपा को हो रही है। भाजपा के नेताओ के आ रही बयानों से उनकी कही न कही से बौखलाहट दिखाई दे रही है। लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है। कही न कही से अब प्रियंका के आने से यूपी में त्रिकोणीय मुकाबला हो जाने की सम्भावनाये अधिक बलवती हुई है। पहले यह मुकाबला राजनितिक जानकार सपा-बसपा गठबंधन और बीजेपी के बीच समझा जा रहा था। मगर अब लड़ाई में कांग्रेस की कही न कही से वापसी हो गई है।
इसी बौखलाहट का सुबूत मिला बलिया से भाजपा विधायक के बयान में। भाजपा से बलिया जिले के बौरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने तो आलोचना की सीमा ही लांघ दी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रामायण की शुर्पणखा बता दिया। मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘रावण’ और उनकी बहन प्रियंका गांधी को ‘शूर्पणखा’ बताया है।
बताते चले कि विधायक जी अक्सर अपने कार्यो से चर्चा का हिस्सा बने रहते है। इस बार बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकार के सवाल पर कहा कि कांग्रेस एक टूटी हुई नौका हो चुकी है। वो तो केवल एससी-एसटी एक्ट के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत गई। आप जानते हैं कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो पहले रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा था। राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण की भूमिका में राहुल हैं। जिन्होंने अपनी बहन शूर्पणखा को उतारा है। मान कर चलिये कि लंका विजय हो गयी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
इतना ही नहीं, आगे उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति की लंगोट हैं पीएम मोदी। बता दें कि इससे पहले बिहार में बीजेपी के मंत्री ने भी प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते। बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर कहा था कि खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं जीते जा सकते। इससे भी बढ़कर तथ्य यह है कि वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर भूमि घोटाले और भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। वह बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन उसके अलावा उनकी कोई राजनैतिक उपलब्धि नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…