तारिक आज़मी
नई दिल्ली: नये साल की खुशिया जितना अँगरेज़ नही मनाते होंगे उससे अधिक तो हम भारतीय मनाने में लगे रहते है। इस खुशियों में हम इतने सराबोर हो जाते है कि भूल ही जाते है कि हमारे वजह से किसी की जान भी जा सकती है। ऐसा ही मामला दिल्ली में सामने आया है जहा नये साल का जश्न मना रहे पूर्व विधायक जी ने गोली चला दिया जिससे एक महिला जीवन और मौत के बीच पड़ी है। मामला दिल्ली एनसीआर के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के फार्म हाउस में नए साल की पार्टी के दौरान एक महिला को गोली लग गई। अर्चना गुप्ता नाम की यह महिला 42 साल की है। महिला के पति विकास गुप्ता ने पुलिस को इस घटना की शिकायत दी। मामले में आरोपी जेडीयू का पूर्व विधायक राजू सिंह फरार हो गया है।
बताया जाता है कि नए साल की पार्टी के दौरान राजू सिंह नाम के शख्स ने दो-तीन राउंड गोलियां चलाईं। इसमें से एक गोली विकास की पत्नी के सर में लगी। इसके बाद महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्चना का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फार्म हाउस राजू सिंह के नाम पर है।राजू सिंह राजनीतिक पार्टी जेडीयू का पूर्व एमएलए है। अर्चना अपने पति विकास के साथ ही फतेहपुर बेरी थाना इलाके की मांडी रोड पर स्थित रोज फार्म में थी। रात करीब एक बजे पुलिस को वसंत कुंज फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को भर्ती कराया गया है जिसके सर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस वहां पंहुची और घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। राजू सिंह की समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नही मिल सकी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…