आफताब फारुकी
नई दिल्ली: नये साल के जश्न में सराबोर होकर दुसरे को मौत के मुह में धकेलने वाले पूर्व विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के फार्म हाउस में फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह और उसके ड्राइवर हरी सिंह को यूपी में गोरखपुर के पास कुशीनगर से पकड़ा गया।
पूर्व विधायक की पत्नी बिहार से एमएलसी रह चुकी है। नए साल की पार्टी में करीब 70 लोग थे। डांस फ्लोर पर उस समय करीब 35 लोग थे। किसी एक शख्स ने पूर्व विधायक से कहा भी था कि आपकी आदत है फायरिंग करने की, बता देना हम साइड हो जाएंगे। इसके बाद लोग डांस करने लगे। इसी दौरान राजू सिंह ने गोली चला दी और महिला को लग गई। पूर्व विधायक पर पहले से हत्या और हत्या की कोशिश के पांच केस दर्ज हैं। वह हर खास मौके पर फायरिंग करता है। उसके पास से एक पिस्टल, दो राइफल और करीब 800 कारतूस बरामद हुए हैं। राजू सिंह तीन बार एमएलए रह चुका है। पुलिस ने ड्राइवर हरी सिंह और घरेलू कर्मचारी रामेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…