आदिल अहमद
नई दिल्ली/ राफेल सौदे पर आज भी संसद में हंगामा जारी रह सकता है। विपक्ष लोकसभा के साथ-साथ आज राज्यसभा में भी राफेल का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर निर्मला सीतारमण पर जवाबी हमला किया है। राहुल ने लिखा है कि राफेल पर पीएम के झूठ का बचाव करने की उत्सुकता में रक्षा मंत्री ने संसद में झूठ बोला। रक्षा मंत्री को संसद के सामने उन दस्तावेज़ों को ज़रूर रखना चाहिए जिसके तहत एचएएल को एक लाख करोड़ का सरकारी प्रोजेक्ट देने की बात कही गई है या फिर इस्तीफ़ा देना चाहिए।
वही बीजेपी भी इस मुद्दे पर हमलावर दिख रही है। वो एचएलए के मामले में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने को लेकर राहुल से इस मामले में संसद में माफी मांग की कर रही है। वही आज संसद सत्र में रक्षा मंत्री से संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी संसद में हंगामा करेगी जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी सम्मिलित होने की संभावना है। इसको लेकर पहले ही राहुल और रक्षा मंत्री निर्मला के बीच ट्विटर में जंग हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…