तारिक आज़मी
नई दिल्ली. 1979 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी आलोक वर्मा को भ्रष्टाचार और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के आरोप में पद से हटाया गया। इसके साथ ही एजेंसी के इतिहास में इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले वह सीबीआई के पहले प्रमुख बन गए हैं। सेलेक्शन पैनल की बैठक के बाद आलोक वर्मा का तबादला कर दिया गया और उन्हें फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस और होम गार्ड का महानिदेशक बना दिया गया। वहीं, अतिरिक्त निदेशक एम नागेश्वर राव को नए निदेशक की नियुक्ति तक सीबीआई प्रमुख का पद सौंपा गया।
बताते चले कि सीवीसी की रिपोर्ट में वर्मा के खिलाफ 8 आरोप लगाए गए थे। यह रिपोर्ट उच्चाधिकार प्राप्त समिति के समक्ष रखी गई। बता दें कि कल भी पीएम आवास पर सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी, लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका था। इससे पहले दफ्तर संभालते ही आलोक वर्मा एक्शन में आ गए थे। उन्होंने अंतरिम प्रमुख नागेश्वर राव द्वारा किए गए ट्रांसफर को रद्द करने के साथ-साथ 5 अधिकारियों का ट्रांसफर भी कर दिया था।
कांग्रेस ने आलोक वर्मा को सीबीआई् निदेशक पद से हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वर्मा को हटाने के इस कदम से फिर साबित हो गया है कि मोदी राफेल मामले की जांच से डरे हुए हैं। पार्टी ने आधिकारिक ट्वीट में कहा, अपना पक्ष रखने का मौका दिए बिना आलोक वर्मा को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दिखाया है कि वह राफेल मामले की किसी भी तरह की जांच से डरे हुए हैं, चाहे वह सीबीआई निदेशक द्वारा जांच हो या जेपीसी की जांच हो।
बता दें कि बैठक में पीएम मोदी, लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जस्टिस एके सीकरी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार सेलेक्शन कमेटी की बैठक में आलोक वर्मा को हटाए जाने पर एकराय नहीं थी। मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर सहमत नहीं थे। इसके बाद बहुमत के आधार पर फैसला लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…