अंजनी राय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के बलांगीर में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और कई केंद्रीय मंत्री काफी दिनों से तैयारियों में जुटे थे। परियोजनाओं का उद्घाटन करने का प्रधानमंत्री का ये दौरा आधिकारिक है, हालांकि इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हिस्सा नहीं लेंगे। नवीन पटनायक की ओर से राज्य सरकार के कार्यक्रमों में व्यस्त होने का कारण बताया गया है गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पश्चिमी ओडिशा के बलांगीर की यात्रा के दौरान आधारभूत संरचना विकास, संपर्क और व्यापार में सहूलियत पर कई परियोजनाएं शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारसुगुडा में मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) और बलांगीर-बिचुपाली के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद उन्हें एक जनसभा को भी संबोधित करना है। जबकि नवीन पटनायक के सूत्रों की मानें तो वह राज्य के कृषि ओडिशा कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे. जिसके कारण वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की कोशिश इस बार पूर्वी क्षेत्र में अपनी ताकत को बढ़ाने पर है. इसमें बीजेपी की सबसे पहले नजर ओडिशा पर है, क्योंकि यहां लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं. यही कारण है कि पिछले एक महीने में प्रधानमंत्री तीन बार ओडिशा जा चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…