इमरान अख्तर
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी को अगवा करने की धमकी देने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने विकास नाम के एक शख्स को अपनी हिरासत में लिया है। विकास मूल रूप से बिहार के मोतीहारी का रहने वाला था, उसे पुलिस ने रायबरेली से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में रहकर एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहा था। उसने अपने पर्सनल मेल से अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भेजी थी। धमकी 9 जनवरी को भेजी गई थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल को कहा गया था कि अपनी बेटी को बचा सकते हो तो बचा लो। हम उसे अगवा कर लेंगे।
धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी थी। हर्षिता की सुरक्षा में पीएसओ की तैनाती की गई है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंप दी गई थी। उत्तरी दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की बेटी के साथ एक सुरक्षा अधिकारी तैनात कर दिया था। सरकार के अधिकारी ने 13 जनवरी को कहा था, दिल्ली सरकार ने धमकी भरे ईमेल को तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेज दिया है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार को अभी तक पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब अरविंद केजरीवाल को इस तरह की धमकी दी गई हो, इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिलती रही हैं। साथ ही उन पर भी हमला किया जा चुका है। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने दिल्ली के आईआईटी कॉलेज से पढ़ाई की है। अरविंद केजरीवाल खुद भी आईआईटी से पढ़ाई कर चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…