सायरा शेख
नई दिल्ली: संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ तो आपने ज़रूर देखा होगा। फिल्म में एक किरदार था वरुण, जो अपनी गर्लफ्रेंड के छोड़ने पर ज़हर खा बैठा था और अस्पताल में भर्ती था। जी हां सही समझा आपने हम उसी अदाकार की बात कर रहे है जिसके लिये फिल्म में संजय दत्त ने गाना गया था एक दिन मोहल्ले में ……
विशाल ठक्कर के घरवाले उसे विशु बुलाते थे, जो अब करीब 33 साल का हो गया होगा। विशाल की मां दुर्गा कहना है कि ‘मुझे नहीं मालूम कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ?’। 3 साल बीतने के बाद भी इस केस में अभी तक कुछ भी नया अपडेट देखने को नहीं मिली। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म में विशाल अपने चंद मिनट के रोल के लिए फेमस हुआ था। इसके बाद विशाल ठक्कर ने साल 2005 में ‘टैंगो चार्ली’ और पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया।
घटना में पुलिस का कहना है कि उनके गर्लफ्रेंड के मुताबिक विशाल को 1 जनवरी 2016 को सुबह करीब 11।45 बजे गोढ़ पंडर रोड पर देखा गया था, जब वह शूटिंग के लिए अंधेरी जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया था। इसके बाद करीब दोपहर 12।10 बजे अपने फेसबुक पर हैप्पी न्यू ईयर का पोस्ट लिखा था। कुछ ही मिनट में विशाल ठक्कर का फोन स्विच ऑफ भी हो गया। फिलहाल इसके बाद कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस जानकारी के अनुसार न तो हॉस्पिटल में कोई रिपोर्ट मिली और न ही पुलिस को कोई सुराग मिल सका। अभी तक बैंक अकाउंट से भी कोई ट्रांजेक्शन देखने को नहीं मिला।
अब आप सोच सकते है कि जब एक सेलिब्रेटी के गायब होने पर पुलिस का रवैया इतना गैरजिम्मेदाराना हो सकता है तो आम जनता के लिये पुलिस का कैसा रवैया होता होगा। हम केवल विशाल के कुशलता हेतु इश्वर से प्रार्थना कर सकते है।
साभार इंडियन एक्सप्रेस
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…