फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷ भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष अवस्थी एडवोकेट ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के पश्चात पलिया कलां निवासी पूर्व भाजपा महामंत्री व संघ समर्पित कार्यकर्ता एवम वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन को भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ लखीमपुर खीरी के जिला सह संयोजक/ जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। महाजन के जिला सहसंयोजक/जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाइयां प्रेषित की है।
ज्ञात हो कि महाजन एक दशक पूर्व तक सक्रिय रूप से सहकारिता प्रकोष्ठ, भाजयुमो महामंत्री, भाजपा महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष, समन्वय समिति अध्यक्ष सहित संगठन के अनेको महत्वपूर्ण पदों के दायित्व का निर्वाहन बखूबी व सफलतापूर्वक कर चुके है।एवम उनकी पहचान संघ समर्पित कार्यकर्ता के रूप में एक निष्पक्ष व स्वच्छ छवि निष्ठावान संगठन कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र व जनपद में बनी हुई है।
अमित महाजन के भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक/जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर खीरी सांसद अजय मिश्रा, धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा, विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, पलिया विधायक रोमी साहनी, सदर विधायक योगेश वर्मा,अरविंद गिरी विधायक, विधायक मंजू त्यागी, विधायक सौरभ सिंह सोनू, बाला प्रसाद अवस्थी विधायक सहित उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अजय कुमार शुक्ला एडवोकेट, अर्बन बैंक की चैयरमेन पुष्पा सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार,पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष साहनी निदेशक,कृष्ण कांत मिश्र उर्फ कृष्णा भैया,गजेंद्र सिंह,भाजयुमो जिला महामंत्री अध्यक्ष श्याम आनंद, पूर्व अध्यक्ष जायसवाल एडवोकेट, मोहम्मदी तहसील संयोजक लालता प्रसाद जाटव एडवोकेट, मितौली तहसील संयोजक अनुज कुमार शुक्ला एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह गिल,दीपक तलवार,सतीश चौधरी,उदयवीर सिंह,पूर्व जिला पंचायत कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…