फारुख हुसैन
पलिया कलां-खीरी. प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 352वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से कीर्तन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान गुरुद्वारे में जहां लंगर का आयोजन किया गया वहीं जगह-जगह टी-स्टॉल लगाए गए। कीर्तन यात्रा में तलवारबाजी ने लोगों में उत्साह ला दिया। सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा।
आगे-आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब विराजमान थे।जिसमें आल इंडिया सिख फेडरेशन की ओर से पलिया की संगत झाड़ू पोछा लगाते और फूलों की बरखा बरखा करते चल रहे थे और साथ ही कुछ कारसेवक श्री गुरुग्रंथ साहिब (संजीव गुरू) को पंखा झल रहे थे। पीछे-पीछे हजारों की तादाद में श्रद्धालू जयकारे करते चल रहे थे।जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी चल रहे थे । वहीं सिख समुदाय के लोगों द्वारा तलवारबाजी के जरिए भी प्रस्तुत किए जा रहे युद्ध के दृश्य न केवल शामिल श्रद्धालुओं बल्कि राह चलते लोगों को उत्साहित कर रहे थे। पलिया कलां के गुरुद्वारे से निकली यह कीर्तन मयी यात्रा गुरूद्वारा से चौकी चौराहा,धुदवा चौराहा,व अन्य चौराहों सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गयी। लगाए गए स्टालों पर कारसेवकों ने श्रद्धालुओं का चाय पिलाई। इससे पहले गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब पाठ व शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने श्री गुरु गोविंद जी की जीवने पर प्रकाश डाला और सभी से उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील भी की।
शांतिपूर्वक तरीके से जुलूस निकाला गया
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाली गई कीर्तन यात्रा ने नगर में एक आदर्श मिशाल भी पेश की।जिसमें युवाओं ने उत्साह दिखाया, मगर यह उत्साह शालीनता भरा था। जुलूस के दौरान पुलिस ने भी अपनी सहभागिता बहुत ही अचछी तरह से निभाई इस मौके पर सीओ प्रदीप यादव कोतवाल दीपक शुक्ल मय हमराह के साथ नजर आये ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…