पलिया पुलिस ने दस हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी। पुलिस की लगातार सक्रियता के चलते अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर ने लगे हैं जिससे आमजन को भी काफी राहत मिल रही है इसी के चलते बीती रात पलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर इनामिया बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि बीती रात एक शातिर इनामिया बदमाश हवाई पट्टी तिराहा दुधवा रोड पर है जानकारी मिलते ही कोतवाल दीपक शुक्ल तुरंत मय हमराह के मौके पर पहुचकर हरविन्दर सिंह पुत्र कामता सिंह नि0 ग्राम रितिया फार्म थाना भीरा जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से मौके पर पुलिस को 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के भी बरामद कर लिये। गिरफ्तार अभियुक्त हरविन्दर सिंह थाना पलिया के मु0अ0सं0 341/18 धारा 376/506 भादवि0 व 67 आई०टी० एक्ट में मुकदमे पजीक्रत थे और वह बीते 21.09.18 से वांछित चल रहा था और उस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 10,000रू0 का इनाम भी घोषित किया गया था।फिलहाल पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts