अंजनी राय
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने साधुओं को पेंशन देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है हर निराश्रित महिला को, हर दिव्यांग को, जो भी पात्रता की श्रेणी में आते हैं। उस हर व्यक्ति को जो पेंशन की पात्रता रखते हैं। वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला और दिव्यांग जन पेंशन को हम शत-प्रतिशत कवर करने जा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि आज से लेकर 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में हम विशेष कैंप आयोजित करने जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी निराश्रित जन छुटने न पाए। क्योंकि समय समय न्यायालय भी इस बारे में सरकारों का ध्यान आकर्षित करता रहा है। निराश्रित के लिए कुछ किया जाना चाहिए। इसलिए हमारी सरकार ने फैसला किया है ऐसे सभी निराश्रित को बिना किसी भेदभाव के पेंशन दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा, लाखों की संख्या में श्रद्धालु जन प्रयागराज की धरती पर पवित्र गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान करके पुण्य अर्जित कर रहे हैं। मैं इस अवसर पर सभी श्रद्धालु जनों के प्रति, सभी पुज्य संतों के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं। पौष पूर्णिमा की बधाई देता हूं। कुंभ का यह पर्व देश और दुनिया, व्यापार संभावनाएं वाले देश को एक नई दिशा देने जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…