तारिक खान
प्रयागराज के औधोगिक क्षेत्र स्थित मवईया गांव के गंगा यमुना नदी तट के (कछार) में बुधवार को संड़वा पुलिस चौकी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने सुलग रही करीब तीन दर्जनों अवैध शराब की भट्टियों को लाठी से मारकर तोड़ डाला। मौके से ही लगभग 20 कुन्तल लहन व 80 लीटर महुआ से निर्मित अवैध शराब को बरामद करते हुए नष्ट करा दिए।
बता दें कि पुलिस फोर्स को देखते ही अवैध शराब कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया और नाव पर सवार होकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान संड़वा पुलिस चौकी प्रभारी अविनाश कुमार, उपनिरीक्षक शिव प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक, शिवबाबू , हेड कांस्टेबल रामानन्द, विजय शंकर, राजीव कुमार, अन्जनी यादव,सुरेन्दर, कांस्टेबल नन्दलाल, दिवेश कुमार, महिला कांस्टेबल नैन्सी, अन्जू, रूबी अन्सारी व प्रियंका जाटव शामिल रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…