तारिक खान
प्रयागराज/ मकर संक्रान्ति के त्यौहार एवं दिनांक 13.01.2019 को अखाड़े की पेशवाई के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में सिर्फ पास धारक वाहनों का ही प्रवेश होगा, किन्तु मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं से सम्बन्धित वाहन एवं श्रद्धालुओं के व्यवस्थापन वाले विभागों के वाहन तथा मूलभूत आवश्यक सुविधाओं वाले विभागों के वाहनों को बिना पास के भी मेला क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति होगा। शेष वाहनों को अपनी-अपनी सुविधानुसार शहर क्षेत्र के खाली एक्टेंशन प्लाट नं0-17, पीपापुल वर्कशाप, गल्ला मण्डी, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज व दधिकन्धो पार्किंग में पार्क करने की सुविधा होगी।
इसी प्रकार हसीनपुर रेलवे क्रासिंग एवं बक्शी बॉंध की तरफ से आने वाले वाहनों को बक्शी बॉंध कछार पार्किंग, बघाड़ा एवं तेलियरगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ा बघाड़ा कछार पार्किंग तथा झूॅंसी की तरफ से आने वाले वाहनों को महुआ बाग, एचआरआई, चीनी मिल, पूरे सूरदास में पार्किंग करने की सुविधा रहेगी। नैनी की तरफ से आने वाले अपने वाहन नव प्रयागम व देवरक पार्किंग में पार्क करेंगे।
मेला क्षेत्र में दिनांक 13.01.2019 के बाद दिनांक 14.01.2019 को पास वाले वाहन अपने-अपने शिविर के अन्दर खड़ा रखेंगे, ताकि श्रद्धालुओं के आने-जाने हेतु सड़कों पर किसी समस्या का सामना न करना पड़े। दिनांक 14.01.2019, 15.01.2019 व 16.01.2019 को वाहनों के सम्बन्ध में जारी किये गये समस्त पास अमान्य होंगे। यातायात प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत निर्धारित यातायात नियम का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…