तारिक खान
प्रयागराज. कुंभ स्नान के बाद योगी आदित्यनाथ की टीम करेगी बैठक । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार नया प्रयोग करने में हिचक नहीं रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम अब लखनऊ से बाहर कैबिनेट की बैठक करेगी। यह बैठक 29 जनवरी को कुंभ नगरी प्रयागराज में होगी। बैठक से पहले कैबिनेट के सभी मंत्री संगम में स्नान भी करेंगे।
योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज में भव्य कुंभ के आयोजन के साथ एक और इतिहास बनाने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक संगम तट पर बसे टेंट सिटी में होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के साथ ही यह बात उठी थी कि प्रयागराज में भी कैबिनेट की बैठकें होंगी लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। प्रयागराज कुंभ के आकर्षण ने इस बहुप्रतीक्षित बैठक की राह आसान की है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने तय किया है कि कुंभ में कैबिनेट की अगली बैठक होगी। यह पहला मौका होगा जब कैबिनेट की बैठक राजधानी से बाहर होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…