गौरव जैन
रामपुर। घर के बिजली बिल के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर नहीं लगाने होंगे। लंबी लंबी लाइनों में लगकर अपना समय भी बर्बाद नहीं करना होगा, क्योंकि अब विभाग की ओर से शहरी उपभोक्ता भी सीईजी (सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस) पर भी बिल जमा कर सकेंगे। अगले माह से योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरु हो जाएगा।
बिजली विभाग की ओर से अपने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिहाज से तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। फिर चाहें ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा हो या फिर घर पर ही हर माह बिजली के बिल की बात हो। लिहाजा, विभागीय स्तर पर तकनीक का बड़े स्तर पर प्रयोग होने लगा है। अब तक ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी गई थी कि वह अपने गांव के ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर ही बिलों का भुगतान कर सकते हैं, जिसके बाद ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीण सीएससी पर जाकर ही विद्युत बिलों का समय से भुगतान करने लगे, लेकिन शहर में ऐसी व्यवस्था नहीं थी।
उपभोक्ताओं को बिल लेकर विभाग के ही कैश काउंटर तक जाना होता था, जिसके बाद बिलों का भुगतान हो पाता था। लिहाजा, शहरी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिहाज से भी सरकार की ओर से अब सीईजी पर बिल जमा करने की व्यवस्था की गई है। अगले माह से यह व्यवस्था चालू हो जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…