Categories: UP

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला मशाल जुलूस

हरमेश भाटिया

रामपुर. कर्मचारी,शिक्षक, अधिकारी- पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रांतीय कार्यक्रम अनुसार कर्मचारी शिक्षक अधिकारी 4:30 बजे अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और एक विशाल मशाल जुलूस के रूप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां पर माननीय मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से हस्तगत कराया गया

मशाल जुलूस के मंच के अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को उनकी मांगी मानने के लिए 2 माह का समय दिया गया था जो अब निकल चुका है लेकिन सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पर कोई निर्णय नहीं लिया गया इसी कारण विवश होकर पुनः कर्मचारी शिक्षक अधिकारी आंदोलन पर उतर चुका है

मंच के अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में दिनांक 21/01/ 2019 को अंबेडकर पार्क में एक विशाल धरना प्रदर्शन कर पेंशन बहाली के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से अवगत कराया गया द्वितीय चरण में आज दिनांक 281 2019 को मशाल जुलूस निकालकर उन्हें सरकार को अपनी पेंशन बहाली के लिए सचेत कर रहे हैं याद आई अभी सरकार नहीं चेती तो विवश होकर कर्मचारी शिक्षा अधिकारी 6/2/ 2019 से पूर्णता हड़ताल पर चले जाएंगे

pnn24.in

Recent Posts