गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 30-01-2019 को थाना गंज, रामपुर पुलिस द्वारा दानिश पुत्र रईस निवासी डूंगरपुर थाना गंज, रामपुर तथा कासिम पुत्र जहीर निवासी दुमैला रोड चाह मोटे कल्लन खां की पुलिया थाना गंज, रामपुर को पहाड़ी गेट केमरी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण 11 रास पशुओं को पिकअप नं0-यू.पी. 22एटी 3214 में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त दानिश उपरोक्त के कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर तथा अभियुक्त कासिम उपरोक्त के कब्जे से एक अद्द नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना गंज, रामपुर पर मु0अ0सं0-60/2019 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम दानिश आदि 02 नफर, मु0अ0सं0-61/2019 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम दानिश तथा मु0अ0सं0-62/2019 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट बनाम कासिम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। दूसरी ओर थाना गंज पुलिस ने एक अद्द नाजायज तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया. थाना गंज पुलिस द्वारा फहीम पुत्र बच्चन निवासी मातीपुर उर्फ मैनी थाना मूण्ढ़ापाण्डे जनपद मुरादाबाद को ग्राम काशीपुर चोराहे से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुए। इस सम्बंध में थाना गंज, रामपुर पर मु0अ0सं0-59/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…