हर्मेश भाटिया
लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह चाबी आवंटित कर दिया है। इस शिवपाल ने आयोग को धन्यवाद भी दिया है, जिसके बाद उन्होंने तैयारियां को और पुख्ता करते हुए पार्टी की राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी थी।
शिवपाल ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हालांकि कांग्रेस से अभी खुलकर उन्हें संकेत नहीं मिला है। सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन को शिवपाल ने ‘ठगबंधन’ करार देते हुए कहा कि यह गठबंधन पैसों के लिए किया गया है। उन्होंने गठबंधन से पहले पैसों के लेन-देन का भी आरोप लगाया है।
शिवपाल ने कहा कि कांग्रेस भी एक सेक्युलर पार्टी है और अगर वह भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हमसे संपर्क करती है तो हम उसका समर्थन करेंगे। शिवपाल ने कहा, हमारे बिना कोई भी गठबंधन बीजेपी को हरा नहीं सकता है। शिवपाल ने कहा कि वर्ष 1993 में जब सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था, उस वक्त दोनों ही पार्टियों पर कोई आरोप नहीं था और ना ही सीबीआई का कोई डर था। उन्होंने कहा कि आज तो सीबीआई का ही डर है। इस डर की वजह से यह गठबंधन हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…