अनुपम राज
वाराणसी. चौक थाना क्षेत्र के दालमंडी नई सड़क आदि इलाके में आतंक का पर्याय बनता जा रहा शाहरुख़ आज पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आया। गुरुवार को रात में क्राइम ब्रांच व शिवपुर पुलिस के साथ ऐढ़े गांव के पास बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शाहरुख घायल हो गया है जबकि उसका एक साथ अमन पकड़ा गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए दीनदयाल राजकीय अस्पताल में भर्ती किया है। चौक थानाक्षेत्र के छत्तातले निवासी शाहरुख पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व मारा गया बदमाश रईस अहमद का शाहरुख़ खास गुर्गा था और उसके मरने के बाद यह तेजी से अपना गैंग बना रहा था और बड़े व्यापारियों को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर दहशत फैलायी हुई थी। एक दिन पहले ही दालमंडी के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…