Categories: Crime

मिली अधजली स्थिति में अज्ञात लाश, आदमपुर पुलिस जुटी जाँच में

अनुपम राज

वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के खिडकिया घाट पर आज एक अज्ञात अधजली लाश मिलने से हडकंप मच गया। लाश मिलने की सुचना पाकर मौके पर पहुचे थाना प्रभारी आदमपुर राजीव सिंह ने लाश की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने के बाद पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार आज खिडकिया घाट पर क्षेत्र के लोगो को एक अधजली लाश दिखाई दी। घटना की सुचना क्षेत्रीय नागरिको ने स्थानीय पुलिस को दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुचे थाना प्रभारी आदमपुर ने लाश को सील करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। लाश और मौके की स्थिति को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि लाश की शिनाख्त मिटाने के हेतु उसको जलाया गया है। मौके की स्थिति के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि कही अन्यंत्र जला कर लाश को यहाँ लाकर फेक दिया गया है।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आदमपुर राजीव सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टममार्टम हेतु भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। लाश देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की आयु 20-22 वर्ष के लगभग होगी। इसको कही अन्यंत्र जला कर यहाँ लाकर फेक दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts