अंजनी राय
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास के समीप शनिवार की शाम को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बैसडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश पुत्र सदलू के पुत्र भीम की शादी आठ मार्च को तय हैं। वे अपने पुत्र की शादी का कार्ड बांटकर साढ़ू 27 वर्षीय धनेश्वर पुत्र लालचंद ग्राम लखमनपुर थाना तहबरपुर निवासी के साथ स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे वापस जा रहे थे। रास्ते में जाफरपुर स्थित काशीराम आवास के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में धनेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश को घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर उसे परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की भोर में लगभग चार बजे सुरेश की भी मौत हो गई। सुरेश के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं, वह मजदूरी करता था। वहीं दूसरे मृत धनेश्वर दो भाइयों में सबसे छोटा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…