अंजनी राय
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में तीन दिन पूर्व मारपीट कर घायल किए गए अधेड़ की इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गई। घटना का कारण सूद में लिए गए पैसे के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के विरोध में रविवार की दोपहर को ग्रामीणों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर हटा दिया।
करमैनी गांव निवासी 50 वर्षीय मलाहू पुत्र मोहरिल उर्फ मुंशी जीवनयापन के लिए मजदूरी करते थे। परिजन का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व गांव निवासी जुल्फेकार से सूद पर 500 रुपये उधार लिए थे। उधार लिए रुपये वह समय से नहीं दे पाए थे। इसी बात को लेकर 22 फरवरी की शाम जुल्फेकार से उनकी कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान जुल्फेकार, उसके मुंशी व औरंगजेब ने मिलकर उसे ईट-पत्थर व लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार की भोर में लगभग दो बजे उनकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण ने कहा कि तीनों आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…