Categories: Azamgarh

फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली को लेकर ऑटो चालको ने किया प्रदर्शन

अंजनी रॉय

आजमगढ़ : आटो चालक सेवा समिति के बैनर तले सैकड़ों ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को हड़ताल कर रेलवे स्टेशन से रैली निकाली और जिला मुख्यालय स्थित मेहता पार्क में पहुंचे। आटो चालकों ने फिटनेस के नाम पर अवैधे वसूली करने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद आटो चालकों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

aftab farooqui

Recent Posts