Categories: International

अमरीका में पारा शून्य से 50 डिग्री नीचे फिसला, सर्दी ने बरपाया क़हर

आफ़ताब फ़ारूक़ी

 

: अमरीका के उत्तरी और पूर्वी राज्यों में सर्दी की भीषण लहर जारी है और बर्फ़ीली हवाओं की वजह से माइनस 50 डिग्री की सर्दी महसूस हो रही है।

अमरीका के 32 राज्यों में इन दिनों हड्डियों में कंपन पैदा कर देने वाली ठंड पड़ रही है जहां जारी हफ़्ते के आरंभ से अब तक 5 हज़ार से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

मिनिसोटा राज्य में तापमान शून्य से 33 डिग्री नीचे लुढ़क गया जबकि डेकोटा में मानइस 34 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वेस्कान्सन में माइनस 31 शिकागो में मानइस 29 आइवा में मानइस 27 और डेट्राइट में मानस 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सर्दी का सबसे अधिक क़हर वाशिंग्टन में महसूस हुआ जहां तापमान शून्य से पचास डिग्री नीचे फिसल गया। हिमपात और बर्फ़ीली हवाओं की वजह से प्रभावित राज्यों में शैक्षणिक संस्थान बंद हैं जबकि पोस्टल सर्विस भी स्थगित कर दी गई है।

शिकागो में ट्रेनों की आवाजाही बहाल रखने के लिए पटरियों पर आग लगाई गई जबकि भारी हिमपात के कारण अब तक 2 सौ से अधिक सड़क घटनाएं हो चुकी हैं।

अधिकारियों का कहना है कि तापमान और भी गिर सकता है अतः नागरिकों को चाहिए कि वह अपने अपने घरों में रहें।

aftab farooqui

Recent Posts