Categories: Ballia

15 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

अंजनी रॉय

बलिया : रसङा कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात अठिलापुरा के बीएसएनएल टावर के समीप छापेमारी कर राजमोहन व अशोक कुमार निवासी खरुआव थाना नगरा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ। वहीं अठिला में छापेमारी कर सुमरी देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। इसका पति भरत सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इन स्थानों पर मिले शराब बनाने के उपकरण व व सामग्री को भी नष्ट कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि कच्ची शराब बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ अनवरत कार्रवाई जारी रहेगी।

aftab farooqui

Recent Posts