अंजनी रॉय
– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संचालन की कवायद शुरू
बलिया: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किसानों को जल्द ही प्रथम किस्त की धनराशि मिलने वाली है। इसको लेकर जिले में अधिकारियों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मॉडल तहसील में राजस्व विभाग व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर योजना के क्रियान्वयन पर गहन विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व लाभकारी योजना है। इसके अंतर्गत वास्तव में खेती बारी करने वाले किसानों को इसका लाभ कैसे दिया जाए, इस पर काम करना होगा। पात्रता के जो मानक है उसको ध्यान से देखना होगा। प्रयास यही हो कि हर पात्र को इस लाभकारी योजना का लाभ मिले। कोई भी अपात्र किसान इसमें शामिल नहीं हो सके। उन्होंने किसान पंजीकरण सूची का भी सत्यापन कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद लेखपालों से भी योजना के संचालन से जुड़ी जरूरी पूछताछ की। उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव व तहसीलदार गुलाब चंद्र ने भी जरूरी सुझाव दिए। इसके अलावा उप कृषि निदेशक इंद्राज व जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने योजना के संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…