अंजनी रॉय
बलिया : बांसडीह मनियर रोड स्थित दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में बीते शुक्रवार को दूसरी पाली की इंटरमीडिएट के रासायन बिज्ञान की परीक्षा चल रही थी इस दौरान जाचँ मे पहुचें तहसीलदार बांसडीह शिव सागर दुबे अचानक छापेमारी की ज्यों ही कक्ष मे पहुचें तो बगल के कमरे के सीढ़ी के निचे काले बड़े पॉलिथीन मे कुछ दिखाई दिया।तो उन्होंने संदेह के तौर पर उस पालीथीन को दिखवाया तो उसमे वोर्ड की आठ सादी कापियां मिली जिसके उन कापियों के उपर के हिस्से बोर्ड़ के कोड अंक वाले पन्ने गायब मिले। तहसीलदार ने जब इन कॉपियों के बाबत केंद्र व्यवस्थापक गौरी शंकर से पुछा तो वे बंगले झाकँने लगे। कोई जबाब न मिलने से उन कापियों पर स्वयं अपना हस्ताक्षर व केंद्र ब्यवस्थापक का हस्ताक्षर कराकर कापियों को सील कर अपने साथ लेते गए।साथ दयानन्द इंटर कॉलेज बांसडीह के केंद्र व्यवस्थापक से स्पस्टीकरण के लिये लिखित जबाब मांगा। और इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी।
इस सूचना के बाद ही दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज बाँसडीह में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने जब जांच की शुरुआत की तो उन्हें टोटल कॉपियों में 40 कापिया कम मिली जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बांसडीह कोतवाली में केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कापी गायब करने के मामले में तहरीर दी है और तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है दूसरे केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया जो भी केंद्र नकल करते हुए पकड़ा जाएगा केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक सीधे जेल जाएंगे ।
इस प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर केंद्र ब्यवस्थापक एवम अन्य पर परीक्षा अधिनियम 1988 की धारा 5/7/10 व 409 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही अगली कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…