अंजनी राय
बांसडीह (बलिया) नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी स्वस्थ होकर अपने गृह विधानसभा में रविवार को पहुँचे। अपने प्रिय नेता को देखने के लिये सुबह से क्षेत्रवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं की बांसडीह सपा कार्यालय पर भीड़ जुटी थी।
प्रथम बार गृह विधानसभा में आगमन पर सबसे मिलते ही राम गोविंद ने कहा कि दुवाएँ हैं सबकी हम स्वस्थ हैं रहेंगे साथ – साथ। उसके बाद उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सपा बसपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार को बिजयी बनाना है। आर एस एस के लोग अंग्रेजो के पक्षधर थे। इन लोगो ने कोई भी योगदान आजादी हासिल करने में नही दिया।
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानो पर आतंकियों ने हमला किया।और हमारे जवान शहीद हो गए।देश के लिये अपनी जान दे दे दिए।इसके बाद सभी पार्टियों ने शोक में सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए लेकिन प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम निरस्त नही हुआ।एक उत्तराखंड में और केरल में अपना चुनाव प्रचार करने में ब्यस्त थे।उन्होंने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्य की मान्यताओं को ध्वस्त कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है।केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप लोगों को पूरे जोश के साथ तैयार रहने की जरूरत है। जो सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करता है।ऐसे लोगों को देश द्रोही करार कर दिया जाता है। देश की गरिमामयी संस्थाओं को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। साथ ही जनता के मुद्दों को दरकिनार कर भावनात्मक रूप से जनता को गुमराह किया जा रहा है। देश की समरसता, शांति व अखण्डता को नष्ट कर देना चाहती है।ऐसे पाखंडी व देश की जनता को गुमराह करने वाली सरकार के खिलाफ बड़े ही सतर्कता व सावधानी से इनकों उखाड़ फेकना है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया कि आप गाँव गाँव जाय और लोगो को समझाए अपनी बातों को रखे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…