प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी सुमन (21) पत्नी बृजेश ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की सुबह सल्फास खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाकाई लोगों का कहना है कि घर में कहासुनी हो जाने से नाराज होकर सुमन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक अन्य घटना में जरैली कोठी मुहल्ला निवासी रजनी (20) का उसके पति कृष्णा से रविवार की दोपहर को कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर रजनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है। साथ में मौजूद रहे परिवारीजनों ने बताया कि रजनी रविवार को ही अपने मायके से ससुराल आई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…