प्रत्यूष मिश्रा
7 फरवरी को मायके से ससुराल गई युवती, रात में हुई घटना
दहेज में मोटरसाइकिल मांगने का पिता ने लगाया आरोप
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवारीजन
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौहाई गांव में मायके से ससुराल आई युवती की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लेने से मौत हो गई। सुबह मायके पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी कल्लू राजपूत ने अपनी पुत्री पूनम (19) की शादी 22 जून 2018 को नौहाई गांव निवासी बउवा राजपूत के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मकर संक्रांति के मौके पर पूनम अपने मायके आनंदपुर गई थी। बीती 7 फरवरी को पति बउवा आनंदपुर पहुंचा और पत्नी को लेकर अपने घर नौहाई आ गया। उसी रात को पूनम ने संदिग्ध परिस्थतियों में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आठ फरवरी को सुबह मायके पक्ष के लोगों को जानकारी हुई। मायके पक्ष के लोग जब मौके पर पहुंचे तो फंदे से नीचे उतारकर पूनम का शव चारपाई पर रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता कल्लू राजपूत ने आरोप लगाया कि पति मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था, न देने पर उसकी बेटी को जबरन फांसी पर लटका दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…