प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में बांदा सदर विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोगो के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिये कहा गया।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामबाबू यादव ने करते हुये कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये सभी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाना चाहिये। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंे में जोश भरते हुये कहा कि गांवों में लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाये और सभी लोग मन लगाकर कार्य करें। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों व सेक्टर प्रभारियों को मतदाता सूची सभी बूथ अध्यक्षों तक पहुंचाने के लिये कहा। बैठक का संचालन महासचिव विधानसभा बरातीलाल प्रजापति ने किया। बैठक में राजेन्द्र यादव, राजू तोमर, रवि कुमार, लालमन यादव, रामपाल प्रजापति, राधेश्याम, पुष्पेन्द्र सिंह, संजय यादव, राजेन्द्र यादव, फूल सिंह, राहुल सिंह, मंगल यादव, लखनलाल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…