प्रत्यूष मिश्रा
साढ़े तीन लाख के जेवर, डेढ़ लाख नगद और अन्य सामान गायब
पति और पत्नी अपनी-अपनी ड्यूटी पर एलआईसी और स्कूल गए हुए थे
बिखरा पड़ा सामान और पूछतांछ करती पुलिस
बांदा। पुलिस की आंखों का काजल चुरा लेने जैसी एक घटना में आर्य कन्या स्कूल से सटकर बने एक मकान का चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़ दिया। इस घटना में चोरों ने घर के अंदर रखे साढ़े तीन लाख रुपए के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नगद, जिसमें लोगों का प्रीमियर राशि भी शामिल है, चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
आर्य कन्या इंटर कालेज से सटकर बने मकान में एलआईसी के विकास अधिकारी मुकेश गुप्ता अपनी प्रधानाध्यापक पत्नी मनोज गुप्ता के साथ किराए से रहते हैं। शनिवार की दोपहर को मुकेश और उनकी पत्नी अपनी-अपनी ड्यूटी पर एलआईसी और प्राथमिक विद्यालय माटा गए हुए थे। दोपहर के सेय मौका पाकर अज्ञात चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। मकान के अंदर अलमारी में रखे तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए के जेवर और डेढ़ लाख रुपया नगद, जिसमें एलआईसी प्रीमियर की तमाम धनराशि शामिल थी, निकाल ली और चोरी करके भाग गए। पड़ोसियों ने एलआईसी विकास अधिकारी को सूचना दी। प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता और एलआईसी विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…