प्रत्यूष मिश्रा
बांदा-अतर्रा। भारतीय युवा मोर्चा के ने बैठक कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अत्याचार व गुंडागर्दी को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
भारतीय युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भारत लाल गुप्ता की अध्यक्षता में नगर कार्यालय में बैठक संपन्न हुई जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई को बंधक बनाने पर लोगों ने सी बनर्जी पर भ्रष्टाचार को बढ़ाने का आरोप लगाया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई को बंधक बनाया जाना यह देश के संवैधानिक पदों का अपमान है। वह उनकी गरिमा को कम करना है जिससे यह साफ साबित होता है कि भ्रष्टाचार व संवैधानिक व्यवस्थाओं को तोड़ने का काम बनर्जी कर रही हैं।
इस दौरान भाजपा युवा नेता व जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल गौतम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है गुंडाराज वह भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिससे वहां के लोगों में भय व्याप्त है इस दौरान सोनू दुबे ,राम सैनी, शिव नरेश कुशवाहा, राघवेंद्र त्रिपाठी सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…