अनिल कुमार
बिहार प्रदेश
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर फजीहत झेल रही है बिहार सरकार को एक बार फिर बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बालिकाओं के साथ हुए घिनौना कार्य के उजागर होने के बाद इस शेल्टर होम से कुछ लड़कियां मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह में शिफ्ट कर दिया गया था। इन्हीं लड़कियों में से सात लड़कियां शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे बालिका गृह से फरार हो गई है। फरार हुई सात लड़कियों में से पांच लड़कियां मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की पीड़िता बताई जा रही है।
इस घटना के बाद से बिहार में एक बार फिर से सुधार गृह की सुरक्षा में खामी दिखी है। सात लड़कियों के एक साथ फरार होने के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस सकते में रह गई है।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की सारी केसों का ट्रायल सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दिल्ली के साकेत कोर्ट में हो रही है। इस कांड से संबंधित आरोपी को ट्रायल हेतु शुक्रवार को ही दिल्ली भेज दिया गया है।
पीड़ित लड़कियां के फरार होने के खबर मिलते ही पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मल्लिक तत्काल मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल के बालिका सुधार गृह पहुंच कर मामले की छानबीन की।
इस संबंध में सीबीआई ने भी पटना पुलिस से संपर्क किया है।
ज्ञात सुत्रों के अनुसार इस घटना से कुछ दिनों पहले ही एक युवती ने अपनी कलाई भी काट ली थी। जिसका कारण आपसी विवाद के तौर पर सामने आया था पर सुधार गृह के कर्मचारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…