गौरव जैन
रामपुर न्यूज़
4 फरवरी 2019 को तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी के प्रबंधक फैसल लाला रामपुर की स्वार तहसील स्थित जावेद मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
इस मौके पर फैसल लाला ने बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ अपने बच्चों को स्कूल भेजकर हमारी ज़िम्मेदारी पूरी नही होगी हमें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के साथ ही उन्हें अच्छी तरबियत देने से ही सभ्य समाज की स्थापना होगी। तालीम के साथ बच्चों को एक दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित करें, कभी भी बच्चों के सामने झूठ न बोलें क्योकि बच्चे वह ही सीखते है जो अपने बड़ो को करता देखते हैं इसलिए हमेशा बच्चों को अच्छा सिखाए ताकि आने वाले वक्त में समाज की तस्वीर को और बेहतर बनाया जा सके।
बाद में फैसल लाला ने प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
इस मौके पर स्कूल के मैनेजर जावेद खा, प्रिंसिपल परवेज़ खा, डाक्टर मोहम्मद आलम, सिफ़त अली खा, आसिम मलिक, रय्यान खान, रहम मियां, ज़ीशान अली, विनोद यादव, फैज़ान खान आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…