गौरव जैन
रामपुर जनपद न्यूज़
आज दिनाक 14-02-2019 को धमोरा योग टीम रामपुर के सयोजक अनुज गुप्ता जी ने भी मुरादाबाद में एक 19 वर्षीय लड़की जोकि किडनी रोग से पीड़ित है उसकी डायलेसिस करवाने हेतु सहयोग किया।
ज्ञात है कि लड़की की करीब 10 साल से किडनी खराब चल रही है और करीब 3 साल से डायलेसिस हो रही है शुरू में लड़की की डायलेसिस महीने में एक बार होती थी जो अब एक सप्ताह में तीन बार होती है । लड़की के माता पिता अपनी लड़की की किडनी का इलाज दिल्ली के एम्स में करवा रहे है तथा लड़की की डायलेसिस मुरादाबाद में ही करवा रहे है । महंगे इलाज के चलते लड़की के माता पिता की माली हालत बहुत कमजोर हो गयी है । इससे पहले भी लड़की की डायलेसिस करवाने के लिए ब्राम्हण सभा ने सहयोग किया था। जब इस लड़की की बीमारी की जानकारी धमोरा योगा टीम के पदाधिकारियो को हुई तो उन्होंने भी लड़की की एक दिन की डायलेसिस करवाने का फैसला लिया इस मौके पर पुरुष योग टीम से संजीव गुप्ता , अतुल गुप्ता ,महिला पतंजलि योग समिति रामपुर महामंत्री अंजली गुप्ता , कैलाश गुप्ता,जयपाल सिंह मोहन स्वरूप सैनी, चिरंजीलाल शर्मा,ठाकुर वीरेंद्र सिंह ,पुष्पेंद्र जी प्रदीप शर्मा, दिनेश जी आदि मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…